Nagpur Crime: महाराष्ट्र के नागपुर में एक डॉक्टर से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार (13 अप्रैल) को बताया कि युवती ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार महिला और 30 वर्षीय IPS अधिकारी नवंबर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए। उनकी ऑनलाइन बातचीत बाद में फोन कॉल में बदल गई।
