Get App

EAAA India Alternatives IPO: 26 अक्टूबर को खुलेगा ₹1200 करोड़ का आईपीओ, ग्रे मार्केट में ऐसी है हालत

EAAA India Alternatives IPO: ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स एक अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसका फोकस देश के रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट मार्केट्स पर है। अब इसके लिस्टिंग की तैयारी है जिसका आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा। इसके आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा। आईपीओ में बोली लगाने से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 4:12 PM
EAAA India Alternatives IPO: 26 अक्टूबर को खुलेगा ₹1200 करोड़ का आईपीओ, ग्रे मार्केट में ऐसी है हालत
EAAA India Alternatives IPO: ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का आईपीओ 26-28 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

EAAA India Alternatives IPO: अगले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 26 अक्टूबर को अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है और ग्रे मार्केट में इसकी सेहत मजबूत दिख रही है। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर ₹121 यानी 7.27% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।

EAAA India Alternatives IPO की डिटेल्स

ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का आईपीओ 26-28 अक्टूबर के बीच पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इश्यू खुलने पर इसमें ₹1585-₹1665 के प्राइस बैंड और 9 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित है जबकि 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 29 अक्टूबर को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 2 नवंबर को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार एमयूएफजी इनटाइम इंडिया है।

अब आईपीओ के पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो चूंकि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है तो इसका पैसा कंपनी की बजाय शेयर बेचने वाले प्रमोटर एडलवाइज सिक्योरिटीज एंड इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को मिलेगा। आईपीओ के ड्राफ्ट के मुताबिक प्रमोटर को इसके शेयर ₹54.45 के औसतन वेटेज कॉस्ट पर मिला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें