Nana Patekar News: दिग्गज अभिनेता और निर्देशक नाना पाटेकर के निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। अभिनेता का गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। नाना हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं थे। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर शोक वयक्त करते हुए उन्हें याद किया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर में जबरदस्त जोश, अनोखापन था, जो बहुत कम अभिनेताओं में दिखता है। उन्होंने अपने हर किरदार में शानदार विविधता और रचनात्मकता दिखाई और ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। नाना पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी फेमस थे। अपनी बात कहने में वह कभी नहीं हिचकिचाए। हिंदी और मराठी सिनेमा में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके निधन से एक बड़ी कमी खलेगी। प्रधानमंत्री ने नाना पाटेकर के परिवार, दोस्तों और उनके अनगिनत फैंस के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, 'ओम शांति।'
सीएम योगी ने नाना पाटेकर को किया याद
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- मशहूर अभिनेता, सशक्त थिएटर कलाकार और समाजसेवी पद्म श्री नाना पाटेकर जी का निधन मनोरंजन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने सिनेमा में बड़ा योगदान दिया है। वहीं समाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है। भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पाटेकर के निधन को "बहुत बड़ा झटका" बताया। उन्होंने पाटेकर के साथ अपनी गहरी दोस्ती और मराठी व हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को याद किया। फडणवीस ने कहा कि पाटेकर "स्क्रीन के बाहर भी उतने ही महान व्यक्ति थे जितने स्क्रीन पर" और 'क्रांतिवीर' व 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की तारीफ की।
फडणवीस ने 'नाम फाउंडेशन' के जरिए पाटेकर के काम का भी जिक्र किया। इस फाउंडेशन को उन्होंने 'जलयुक्त शिवार अभियान' शुरू होने के बाद अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर बनाया था। उन्होंने याद किया कि कैसे पाटेकर ने गांवों और खेतों में खुद जाकर काम किया और किसानों व सूखे से प्रभावित लोगों की मदद की।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पाटेकर के निधन पर "गहरा सदमा और दुख" जताया। उन्हें भारतीय सिनेमा की "सबसे दमदार, सच्ची और बेजोड़ आवाजों" में से एक बताया। अधिकारी ने कहा कि पाटेकर ने सिर्फ किरदार नहीं निभाए, बल्कि "हर किरदार में बेबाक और सच्ची सच्चाई भर दी"। उन्होंने 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'प्रहार' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय का जिक्र किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पाटेकर ने मराठी और हिंदी सिनेमा में अपने काम से "पांच दशकों से ज़्यादा समय तक समझदार दर्शकों के दिलों पर राज किया"। गडकरी ने उनके खास अंदाज में संवाद बोलने की कला की भी तारीफ की। गडकरी ने कहा कि अभिनेता ने "फिल्मों में कई किरदारों को अमर बना दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई"। गडकरी ने 'नाम फाउंडेशन' के जरिए पाटेकर के सामाजिक कार्यों, खासकर ग्रामीण महाराष्ट्र में जल संरक्षण और वॉटरशेड प्रबंधन के लिए की गई कोशिशों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को दी गई मदद से कई परिवारों को सहारा मिला।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पाटेकर के निधन की खबर से उन्हें गहरा दुख हुआ है। अभिनेता की खास आवाज, संवाद अदायगी और हाव-भाव को याद करते हुए चौहान ने कहा कि पाटेकर 'क्रांतिवीर' और 'परिंदा' जैसी फिल्मों में गंभीर किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया तो वहीं 'वेलकम' में उदय शेट्टी के रूप में उन्हें हंसाया भी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाटेकर के निधन को "भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति" बताया और उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अभिनय की गहराई की तारीफ की। सिंह ने कहा कि पाटेकर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा सकते थे, साथ ही 'अंकुश', 'प्रहार' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय में "स्वाभाविकता और गंभीरता" भी ला सकते थे।