Naravane Book Controversy: 'कोई कॉपी पब्लिश नहीं हुई...'; पूर्व आर्मी चीफ की अप्रकाशित किताब के विवाद पर Penguin India का बयान

Naravane Book Controversy: पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक औपचारिक बयान जारी कर कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब Four Stars of Destiny न तो प्रकाशित हुई है और न ही प्रिंट या डिजिटल रूप में इसकी कोई कॉपी सार्वजनिक की गई है

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 8:10 AM
Story continues below Advertisement
Naravane Book Controversy: पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर बवाल मचा हुआ है

Naravane Book Controversy: पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पब्लिशर 'पेंगुइन इंडिया' का बयान सामने आया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक औपचारिक बयान जारी कर कहा है कि जनरल नरवणे की किताब Four Stars of Destiny न तो प्रकाशित हुई है। और न ही प्रिंट या डिजिटल रूप में इसकी कोई कॉपी सार्वजनिक की गई है।

पेंगुइन इंडिया ने कहा कि किताब के पब्लिशिंग राइट्स सिर्फ उसी के पास हैं। उसने इस बात पर जोर दिया कि किताब अभी तक किसी भी फॉर्मेट में पब्लिश नहीं हुई है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो किताब लेकर घूम रहे हैं, वो कैसी पुस्तक है? इस मामले में दिल्ली पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है।

पब्लिशर ने यह भी चेतावनी दी है कि किताब का जो वर्शन अभी सर्कुलेट हो रहा है, उसे कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा। पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स में किताब की एक कॉपी दिखाते हुए देखा गया था। दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित किताब के सोशल मीडिया पर सर्कुलेशन के संबंध में फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR) दर्ज की है।


दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

एक बयान में कहा गया है, "दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म पर चल रही जानकारी का संज्ञान लिया है। इसमें दावा किया गया है कि 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' नाम की किताब की एक कॉपी सक्षम अधिकारियों से जरूरी मंजूरी के बिना सर्कुलेट की जा रही है।"

पुलिस बयान के अनुसार, यह भी बताया गया है कि इस किताब के प्रकाशन के लिए संबंधित अधिकारियों से ज़रूरी मंज़ूरी अभी तक नहीं ली गई है। दिल्ली पुलिस के बयान में आगे कहा गया, "जांच करने पर पता चला कि इसी नाम की एक किताब की टाइप की हुई PDF कॉपी (जिसे M/s पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है) कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म ने किताब का कवर इस तरह से दिखाया है जिससे लगता है कि यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।"

ये भी पढ़ें- Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में नया मोड़! वकील बोला- 'शिवम मिश्रा नहीं, ड्राइवर चला रहा था कार', थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

पुलिस ने बताया कि अभी तक मंजूरी न मिले प्रकाशन सामग्री के इस कथित लीक या उल्लंघन की पूरी जांच के लिए स्पेशल सेल में एक मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर संसद परिसर में इस किताब की एक कॉपी दिखाते हुए देखा गया था। इस घटना से लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई। इस मुद्दे पर मौजूदा बजट सत्र के बाकी समय के लिए 8 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।