TCS केस में निदा खान की असली हरकतें तो अब सामने आईं, हिंदू लड़कियों के मोबाइल में क्या करती थी?

Nashik TCS Case: इतना ही नहीं, पीड़िता के शैक्षणिक दस्तावेज भी कथित तौर पर उससे ले लिए गए और उस पर “हानिया” नाम अपनाने का दबाव बनाया गया। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए मालेगांव में किसी व्यक्ति से संपर्क किया गया था

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 1:56 PM
Story continues below Advertisement
TCS Nashik Case: TCS केस में निदा खान की असली हरकतें तो अब सामने आईं, हिंदू लड़कियों के मोबाइल में क्या करती थी?

नासिक के एक BPO से जुड़े कथित यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता पर उसका नाम और धर्म बदलने का दबाव बनाया था।

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एक साजिश के तहत पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर मलेशिया भेजने की भी योजना बनाई गई थी, जहां उसे इमरान नाम के शख्स के लिए काम करना था।

बुर्का, किताबें और डिजिटल दबाव


रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान ने पीड़िता को बुर्का और धार्मिक किताबें दी थीं। जांचकर्ताओं को शक है कि ये सब पीड़िता को प्रभावित करने के लिए किया गया। पुलिस ने ये सामान जब्त कर लिया है, लेकिन ये कहां से आया, इसकी जांच अभी जारी है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके फोन में धार्मिक ऐप्स इंस्टॉल किए गए और उसे यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर ऐसे कंटेंट दिखाए गए, जिससे उसके विचारों को बदला जा सके।

इतना ही नहीं, पीड़िता के शैक्षणिक दस्तावेज भी कथित तौर पर उससे ले लिए गए और उस पर “हानिया” नाम अपनाने का दबाव बनाया गया। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए मालेगांव में किसी व्यक्ति से संपर्क किया गया था।

इस मामले में महाराष्ट्र के नासिक की एक अदालत ने सोमवार को निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाने के लिए 2 मई की तारीख तय की है। निदा खान ने अपनी याचिका में गर्भावस्था को मुख्य आधार बताया है।

शादी का झांसा और मलेशिया कनेक्शन

जांच में आरोपी निदा खान के भाई दानिश शेख का नाम भी सामने आया है, जो पहले से ही हिरासत में लिए गए सात आरोपियों में शामिल है। उस पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण किया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। जब पीड़िता को सच्चाई पता चली, तो उसे मलेशिया में नौकरी का लालच दिया गया।

एक अन्य आरोपी तौसीफ बिलाल अत्तर पर छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप हैं। कहा जा रहा है कि उसने पीड़िता को उसकी निजी जानकारी परिवार को बताने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

अब तक SIT इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर भी शामिल है।

नासिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस पूरे मामले की जांच कर रही है। कुल नौ FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, धार्मिक भावनाएं आहत करने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।