NCERT 8th Book: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में कई बदलाव किए है। किताबों में अब छात्र न केवल न्यायपालिका की कार्यप्रणाली के बारे में पढ़ेंगे, बल्कि सिस्टम के सामने खड़ी चुनौतियों जैसे 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' और 'मुकदमों के भारी बोझ' के बारे में भी जानेंगे। पिछली किताब के मुकाबले यह बदलाव काफी बड़ा है, क्योंकि पहले का संस्करण मुख्य रूप से अदालतों की संरचना और नागरिकों की पहुंच तक ही सीमित था।
