Get App

कल का मौसम 11 जून: इन 20 राज्यों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट, हरियाणा-दिल्ली से यूपी तक इन इलाकों आएगा 80kmph वाला बवंडर

Weather Forecast 11 June: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लू का प्रकोप लगभग खत्म हो जाएगा। सिर्फ पश्चिमी राजस्थान के कुछ छिटपुट इलाकों में ही लू की स्थिति बनी रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 6:47 PM
कल का मौसम 11 जून: इन 20 राज्यों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट, हरियाणा-दिल्ली से यूपी तक इन इलाकों आएगा 80kmph वाला बवंडर
कल का मौसम 11 जून: इन 20 राज्यों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जून के लिए देशभर के मौसम का वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 11 जून को देश के 20 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला आंधी-तूफान (Thundersquall) और ओलावृष्टि देखने को मिल सकते हैं। वेदर बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से पैर पसार रहा है। अगले 3-4 दिनों में इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

बवंडर और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट: यहां मच सकती है तबाही

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी ट्रफ के टकराने से 11 जून को भयंकर आंधी-तूफान की स्थिति बन रही है-

80 किमी/घंटे का बवंडर (प्रचंड थंडरस्कॉल): दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 11 जून को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलेगा, जिसके झोंके 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें