Get App

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, NTA के अंदर से ही निकला बड़ा खिलाड़ी!

यह गिरफ्तारी इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि जांच अब सीधे परीक्षा प्रणाली के अंदर बैठे लोगों तक पहुंचती दिख रही है। 2024 के मामले में जहां NTA पर सीधे सवाल नहीं उठे थे, वहीं इस बार जांच शुरू से ही “इनसाइडर रोल” की तरफ इशारा कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2026 पर 8:17 PM
NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, NTA के अंदर से ही निकला बड़ा खिलाड़ी!
NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! NTA के अंदर से ही निकला बड़ा खिलाड़ी

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने पुणे से प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें इस पूरे रैकेट का कथित “मास्टरमाइंड” बताया जा रहा है। कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर स्थित दयानंद मेडिकल कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं और खबरों के मुताबिक इस साल NEET-UG का पेपर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा भी थे।

यह गिरफ्तारी इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि जांच अब सीधे परीक्षा प्रणाली के अंदर बैठे लोगों तक पहुंचती दिख रही है। 2024 के मामले में जहां NTA पर सीधे सवाल नहीं उठे थे, वहीं इस बार जांच शुरू से ही “इनसाइडर रोल” की तरफ इशारा कर रही है।

कैसे हुआ कथित पेपर लीक?

CBI जांच के मुताबिक, अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में कुलकर्णी ने अपने आधिकारिक एक्सेस का इस्तेमाल कर चुनिंदा छात्रों तक सवाल पहुंचाए। इसमें उनकी सहयोगी मनीषा वाघमारे ने भी मदद की, जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें