NEET-PG Cutoff 2025: अक्सर हमने सुन हैं कि डॉक्टर बनने के लिए खूब पढ़ाई करनी पड़ती है और मुश्किल एग्जाम निकलना पड़ता है। लेकिन केंद्र सरकार और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (NBEMS) ने एक ऐसा फैसला लिया है जो इसके बिल्कुल उलट प्रतीत होता है। एंट्रेंस एग्जाम में माइनस में नंबर पाने वाले अभ्यर्थी भी NEET-PG में दाखिला लेने के लिए एलीजिबल है। दरअसल NBEMS ने NEET-PG 2025 के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ को लगभग खत्म कर दिया है। इस फैसले के बाद अब वे उम्मीदवार भी MD और MS की सीटों के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे, जिनका स्कोर नेगेटिव (-40) तक चला गया है। इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
