Get App

Siemens Energy Share Price: गिरते बाजार में 12% चढ़ा शेयर, मुनाफा 68% बढ़ने के बाद जबरदस्त खरीद

Siemens Energy Share Price: जून 2026 तिमाही में कंपनी का EBITDA एक साल पहले से 72.1 प्रतिशत बढ़कर 585.7 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेटिंग मार्जिन बेहतर होकर 23.6 प्रतिशत हो गया। 30 जून 2026 तक सीमेंस एनर्जी इंडिया का ऑर्डर बैकलॉग 19,331 करोड़ रुपये का था

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 07, 2026 पर 4:03 PM
Siemens Energy Share Price: गिरते बाजार में 12% चढ़ा शेयर, मुनाफा 68% बढ़ने के बाद जबरदस्त खरीद
Siemens Energy India का जून तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 39.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2485.6 करोड़ रुपये रहा।

सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयरहोल्डर 7 अगस्त को बंपर मुनाफे में हैं। इसकी वजह है शेयर में आया जबरदस्त उछाल। कंपनी के शेयर दिन में पिछले बंद भाव से लगभग 15 प्रतिशत तक चढ़े। BSE पर शेयर की कीमत 3733.10 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 3648.75 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सीमेंस एनर्जी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में इसका मुनाफा सालाना आधार पर 67.8 प्रतिशत बढ़कर 440.9 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 262.7 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 39.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2485.6 करोड़ रुपये रहा। जून 2025 तिमाही में रेवेन्यू 1784.6 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 1949.5 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 1485.1 करोड़ रुपये के थे। सीमेंस एनर्जी इंडिया अक्टूबर-दिसंबर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है।

जून 2026 तिमाही में कंपनी का EBITDA एक साल पहले से 72.1 प्रतिशत बढ़कर 585.7 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेटिंग मार्जिन बेहतर होकर 23.6 प्रतिशत हो गया, जबकि एक साल पहले यह 19 प्रतिशत था। कंपनी जून 2025 में सीमेन्स से अलग होकर शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

पावर ट्रांसमिशन बिजनेस से रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें