Vande Mataram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में अपने सांप्रदायिक एजेंडे को खुलकर आगे बढ़ाते हुए 1937 में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के केवल संक्षिप्त संस्करण को पार्टी के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू के नेतृत्व में धार्मिक आधार पर मां दुर्गा वाले छंद हटा दिए गए।
