Nepal Airlines Map Row: 'ये मामूली बात नहीं है...'; नेपाल एयरलाइंस की इस 'गंदी' हरकत पर भड़के खेसारी लाल यादव, मांगनी पड़ी माफी

Nepal Airlines Map Controversy: नेपाल एयरलाइंस ने एक 'नेटवर्क मैप' में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के मद्देनजर मैप संबंधी गलतियों के लिए गुरुवार (30 अप्रैल) को माफी मांगी। भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव के विरोध के कारण इस एयरलाइन ने सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 1:33 PM
Story continues below Advertisement
Nepal Airlines Map Controversy: नेपाल एयरलाइंस की तरफ से जारी एक नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है

Nepal Airlines Map Controversy: सरकारी एयरलाइन नेपाल एयरलाइंस (Nepal Airlines) को हाल ही में भारत विरोधी एक पोस्ट के लिए तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इस विवादित पोस्ट में उसके 'नेटवर्क मैप' पर पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। दुनिया भर से आई तीखी प्रतिक्रिया के बाद एयरलाइन ने 24 घंटे के भीतर भारत के गलत नक्शे के लिए माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया से पोस्ट को डिलीट कर दिया।

भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव ने नेपाल एयरलाइंस के ख‍िलाफ मोर्चा खोल दिया है। खेसारी लाल यादव ने नेपाल एयरलाइंस की तीखी आलोचना की है। खेसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "कोई बता पाएगा कि क्या सोच के नेपाल एयरलाइंस भारत के नक्शे में ऐसा छेड़ छाढ़ किया है और वो भी जम्मू कश्मीर को लेकर? ये मामूली बात नहीं है, जानबूझकर किया हुआ काम लगता हैं। इसको चिढ़ाना बोलते हैं।"

इस ट्वीट के बाद नेपाल एयरलाइंस ने X से अपने पोस्ट को हटा दिया। इसके बाद भोजपुरी स्टार ने लिखा, "माय डियर नेपाल एयरलाइंस, पोस्ट डिलीट करके भाग जाने से काम नहीं चलेगा। जबाब देना पड़ेगा। माफी मांगिए या फिर मंशा बताइए की क्यू ऐसा किए? इतना शांत और अच्छा पड़ोसी आखिर किस मजबूरी में ऐसा गलती करने लगा?


एयरलाइंस द्वारा खेद जताने पर खेसारी ने लिखा, "अंग्रेजी तो नहीं समझ पाए इतना भारी लेकिन लगा की माफी मांग लिया गया हैं। भाई हमार...।" नेपाल एयरलाइंस ने एक 'नेटवर्क मैप' में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के मद्देनजर मैप संबंधी गलतियों के लिए गुरुवार (30 अप्रैल) को माफी मांगी।

विरोध के कारण इस एयरलाइन ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया था। एयरलाइन ने X पर पोस्ट किया, "हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर हाल में शेयर किए गए 'नेटवर्क मैप' में हुई गलती के लिए हम माफी मांगते हैं। इस मानचित्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मानचित्र संबंधी गलतियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं।"

ये भी पढ़ें- Nepal Airlines: भारत को लेकर नेपाल ने ये कैसी गलती कर दी! Nepal एयरलाइंस के इस कांड पर भयंकर बवाल

एयरलाइन ने सफाई देते हुए कहा, "हमने तुरंत पोस्ट हटा दिया और आंतरिक समीक्षा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करे।" नेपाल एयरलाइंस ने आगे कहा, "हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और मित्रों के साथ अपने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। इस पोस्ट के कारण उन्हें पहुंची किसी भी ठेस के लिए खेद जताते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।