Bengaluru-Goa Vande Bharat: भारतीय रेलवे जल्द ही दक्षिण भारत के रेल यात्रियों को एक और बड़ी सौगात देने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने बेंगलुरु के यशवंतपुर से गोवा के मडगांव के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दे दी है। यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन पश्चिमी घाट की हसीन और मनमोहक पहाड़ियों, सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड के सुरम्य घाट सेक्शन और तटीय कर्नाटक से होकर गुजरेगी, जिससे 13 घंटे का यह सफर बेहद आरामदायक और दर्शनीय बन जाएगा।
