News18 Rising Bharat Summit: बेंगलुरु से शुरू होगी विकास की नई कहानी, दक्षिण भारत के भविष्य पर होगी चर्चा
News18 Rising Bharat Summit: सालों से, News18 राइजिंग भारत समिट देश के उन प्रमुख चेहरों को एक मंच पर लाता रहा है, जो भारत की विकास यात्रा को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मंच पर नीति निर्माता, बिजनेस लीडर्स और बदलाव की सोच रखने वाले लोग एक साथ आते हैं।
News18 Rising Bharat Summit: दक्षिण भारत की अगली विकास कहानी को नई दिशा देने वाला मंच
News18 Rising Bharat Summit: सालों से, News18 राइजिंग भारत समिट देश के उन प्रमुख चेहरों को एक मंच पर लाता रहा है, जो भारत की विकास यात्रा को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मंच पर नीति निर्माता, बिजनेस लीडर्स और बदलाव की सोच रखने वाले लोग एक साथ आते हैं और देश के भविष्य, आर्थिक प्रगति और वैश्विक पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए राइजिंग भारत समिट क्षेत्रीय स्तर पर भी अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। इसका मकसद उन शहरों और क्षेत्रों तक संवाद को ले जाना है, जो भारत की आर्थिक तरक्की और बदलाव की कहानी को जमीन पर आगे बढ़ा रहे हैं।
बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत बेंगलुरु में 'साउथ एडिशन' के साथ हो रही है, जो 'इंजीनियरिंग ग्रोथ: पॉलिसी. पार्टिसिपेशन. प्रोग्रेस' (विकास को आकार देना: नीति. भागीदारी. प्रगति) की थीम पर केंद्रित है और इसमें इस क्षेत्र के भविष्य को आकार देने वाले लीडर्स शामिल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि समिट का यह यह क्षेत्रीय विस्तार देश के विकास के अगले चरण को आकार देने में भारत के आर्थिक क्लस्टर्स के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।
जैसे-जैसे भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है, वैसे-वैसे एक उद्यमशील राष्ट्र के रूप में उसकी पहचान उन क्षेत्रों से मजबूत हो रही है, जो बड़े स्तर पर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बदलाव में दक्षिण भारत सबसे आगे है।
बेंगलुरु की टेक्नोलॉजी लीडरशिप और भारत के IT एक्सपोर्ट में कर्नाटक के लगभग 42% योगदान से लेकर हैदराबाद के लाइफ साइंसेज इकोसिस्टम, तमिलनाडु की मैन्युफैक्चरिंग ताकत, केरल के इनोवेशन-आधारित एंटरप्रेन्योरशिप और टेक्नोलॉजी डेस्टिनेशन के तौर पर आंध्र प्रदेश के उभरने तक, यह क्षेत्र इनोवेशन, इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्रियल ग्रोथ के लिए नए बेंचमार्क सेट कर रहा है और साथ ही भारत की ग्लोबल इकोनॉमिक महत्वाकांक्षाओं को भी मजबूत कर रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर कई जरूरी विषयों पर होगी चर्चा
News18 राइजिंग भारत समिट: साउथ रीजनल एडिशन भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण दौर में आयोजित हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से इंडस्ट्रीज में बदलाव, मैन्युफैक्चरिंग का वैल्यू चेन में ऊपर बढ़ना, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का इनोवेशन हब में बदलना और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के लिए राज्यों के बीच कॉम्पिटिशन जैसे बदलावों को देखते हुए, यह समिट एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, AI और डीप-टेक, सेमीकंडक्टर्स, क्लीन एनर्जी, हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्ट-अप्स और समावेशी विकास पर बातचीत के जरिए इन बदलावों पर चर्चा करेगा।
यह इस बात पर भी गौर करेगा कि पॉलिसी और बिजनेस मिलकर कैसे दक्षिण भारत की स्थिति को इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक ग्लोबल कॉम्पिटिटिव पावरहाउस के तौर पर मबूत कर सकते हैं।
इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए, यह समिट दक्षिण भारत के जाने-माने पॉलिसीमेकर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, एंटरप्रेन्योर्स, इन्वेस्टर्स, इनोवेटर्स, एकेडेमिक्स और उभरते बिजनेस लीडर्स को एक साथ लाएगा। इससे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनेगा जहां विचारों पर चर्चा होगी, पार्टनरशिप बनेगी और नए मौके सामने आएंगे।
चर्चाओं के साथ-साथ, मेहमानों के लिए खास नेटवर्किंग अनुभव, बिजनेस शोकेस और इंटरैक्टिव इंस्टॉलेशन भी होंगे, ताकि वे स्टेज से हटकर भी सार्थक बातचीत कर सकें।
इस समिट का उद्देश्य क्या है?
इन बातचीत और सहयोग का मकसद दक्षिण भारत के लंबे समय के विकास के एजेंडे में योगदान देना और साथ ही भारत के आर्थिक बदलाव में इसकी भूमिका को मजबूत करना है। 'राइजिंग भारत' की क्षेत्रीय यात्रा का पहला अध्याय शुरू होने के साथ ही, यह समिट उन विचारों, नेतृत्व और साझेदारियों को एक मंच पर लाएगा जो भविष्य की दिशा तय करेंगे।
24 जुलाई, 2026 को बेंगलुरु में हमारे साथ जुड़ें, जहां News18 राइजिंग भारत समिट अपनी क्षेत्रीय यात्रा शुरू करेगा और दक्षिण भारत की अगली विकास गाथा मुख्य आकर्षण होगी।