अमेरिका में AAPI अवार्ड मिलने पर भावुक हुईं नीता अंबानी, पिता को याद कर मंच से कही ये बात

अपने पिता को याद करते हुए रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि उन्होंने हमेशा उन्हें और उनकी बहन को सिखाया कि लड़कियों को भी लड़कों की तरह बराबर अवसर मिलने चाहिए। नीता अंबानी ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे करुणा और दूसरों की मदद करने का महत्व सिखाया। उन्होंने हमेशा मुझे और मेरी बहन को भरोसा दिलाया कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं होतीं

अपडेटेड Jul 05, 2026 पर 4:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टाम्पा सिटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें दो बेहद प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। अमेरिका के टाम्पा में उन्हें प्रतिष्ठित अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही, टाम्पा शहर की मेयर जेन कैस्टर ने उन्हें ‘की टू द सिटी ऑफ टाम्पा’ (Key to the City of Tampa) अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास और भावुक करने वाला है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें ऐसे संस्कार दिए, जिन्होंने जीवन और समाज सेवा के रास्ते पर हमेशा उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, "आज मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। इस मंच पर ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।"

खास मौके पर नीता अंबानी ने पिता को किया याद

अपने पिता को याद करते हुए रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि उन्होंने हमेशा उन्हें और उनकी बहन को सिखाया कि लड़कियों को भी लड़कों की तरह बराबर अवसर मिलने चाहिए। नीता अंबानी ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे करुणा और दूसरों की मदद करने का महत्व सिखाया। उन्होंने हमेशा मुझे और मेरी बहन को भरोसा दिलाया कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं होतीं।" उन्होंने अपने पिता की लंबी बीमारी का भी जिक्र किया। नीता अंबानी ने बताया कि उनकी देखभाल करते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत का एहसास हुआ। इसी अनुभव ने उन्हें रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, "मेरे पिता अपने जीवन के आखिरी वर्षों में गंभीर रूप से बीमार थे। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मैंने जो भी काम किया है, उसकी शुरुआत उसी अनुभव से हुई।"


अवॉर्ड लेते  हुए नीता अंबानी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का भी है जो उनके साथ मिलकर समाज सेवा का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पूरे सम्मान और आभार के साथ AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड स्वीकार करती हूं। समाज सेवा का काम कोई एक व्यक्ति अकेले नहीं कर सकता। इसके पीछे एक मेहनती, समर्पित और ईमानदार टीम होती है।" नीता अंबानी ने आगे कहा कि रिलायंस फाउंडेशन का पूरा काम एक सरल सोच पर आधारित है। उन्होंने कहा, "हम लोगों की परवाह करते हैं, अपने देश की परवाह करते हैं और अपने पर्यावरण की भी पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं।"

भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सराहना

नीता अंबानी ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखा है और अमेरिका के विकास में भी अहम योगदान दिया है। उन्होंने भारतीय मूल के डॉक्टरों की भी प्रशंसा की और कहा कि उनकी काबिलियत तथा मरीजों की सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया है। उन्होंने बताया कि AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए कामों और रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से लंबे समय से की जा रही समाज सेवा के लिए दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।