Get App

सुरक्षा में सेंध! PMO ड्राइवर बनकर शख्स ने की NITI आयोग में घुसने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी से हुई बहस

NITI Aayog Security scare: सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीति आयोग के परिसर में शुक्रवार (23 जनवरी) को कथित तौर पर सुरक्षा में सेंध लगने की घटना सामने आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो उसके साथ कहा-सुनी हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 11:36 PM
सुरक्षा में सेंध! PMO ड्राइवर बनकर शख्स ने की NITI आयोग में घुसने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी से हुई बहस
NITI Aayog Security scare: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का ड्राइवर होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने नीति आयोग में घुसने की कोशिश की (फोटो- सोशल मीडिया/AI)

NITI Aayog Security scare: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित नीति आयोग परिसर में शुक्रवार (23 जनवरी) को कथित सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। सूत्रों ने बताया कि संजीव कुमार नामक व्यक्ति पानी लेने के बहाने परिसर में घुसने करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर तैनात सतर्क सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हुआ। फिर उन्होंने उससे वैध पहचान पत्र और अनुमति दिखाने को कहा। नीति आयोग परिसर संसद मार्ग पर स्थित है। यह कर्तव्य पथ के बेहद पास है। 26 जनवरी को यहीं गणतंत्र दिवस परेड प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि कुमार और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इसके बाद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पीएमओ से जुड़े होने के दावे और पहचान की जांच की।

एक अधिकारी ने कहा, "मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया गया। व्यक्ति उस समय परिसर में मौजूद होने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका, इसलिए उसे रोका गया।" सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद कुमार को छोड़ दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें