Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सोमवार (15 दिसंबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी मुख्यालय में पदभार संभाला। नितिन सोमवार शाम को बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
