Nitin Nabin: नितिन नबीन का BJP का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय! समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल, जानें- पूरी डिटेल्स

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (19 जनवरी) को कहा कि भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के पक्ष में 37 सीटों के नॉमिनेशन पेपर फाइल किए गए हैं। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। BJP के रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन की उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में से एक थे

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 8:05 PM
Story continues below Advertisement
Nitin Nabin: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं

Nitin Nabin: नितिन नबीन का भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। वह पार्टी के शीर्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार हैं। BJP के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने सोमवार (19 जनवरी) को यह घोषणा की। एक बयान में उन्होंने कहा कि नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बनाने के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए। इसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नवीन की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता भी प्रस्ताव रखने वालों में शामिल हैं। लक्ष्मण ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच पूरी हो गई। उन्होंने एक बयान में कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जांच करने पर सभी नामांकन पत्र निर्धारित फॉर्मेट में विधिवत भरे हुए और वैध पाए गए।"

लक्ष्मण ने आगे कहा, "अब, नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के रूप में मैं यह घोषणा करता हूं कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम नितिन नबीन का नाम प्रस्तावित किया गया है।" उन्होंने कहा कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 36 राज्यों में से 30 राज्यों के अध्यक्षों के चुनाव के बाद शुरू की गई, जो कि न्यूनतम 50 प्रतिशत राज्यों का चुनाव पूरा करने के लिए आवश्यक संख्या से कहीं अधिक है।


उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी कर 16 जनवरी को वोटर लिस्ट जारी कर दी गई थी। नामांकन पत्रों के 37 सेट में से 36 राज्यों से थे, जिनमें से प्रत्येक सेट में 20 नेताओं के सिग्नेचर थे। नामांकन पत्रों का अन्य सेट बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री और 37 सांसद शामिल हैं। केंद्र मे सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करीब 6 साल बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा वरिष्ठ नेताओं धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रीजीजू की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण को नबीन के नामांकन पत्रों का एक सेट सौंपा। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और राज्य के अन्य नेताओं ने भी नितिन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक और सेट दाखिल किया। नवीन को पिछले महीने ही पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

ये भी पढे़ं- Nitin Nabin Nomination: इंतजार खत्म! BJP को मिल गया नया अध्यक्ष, नितिन नबीन ने दाखिल किया नामांकन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड समेत कई राज्यों के नेताओं ने भी नितिन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के समर्थन से नितिन का BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।