Nitin Nabin Nomination: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 6 साल बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (19 जनवरी) को पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के लिए पार्टी के करीब सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश इकाइयों के प्रमुख और अन्य प्रमुख नेता दिल्ली स्थित मुख्यालय में मौजूद थे। नितिन नबीन ने BJP हेडक्वार्टर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और दूसरे सीनियर नेताओं की मौजूदगी में नॉमिनेशन फाइल किया।
