Nitin Nabin: नितिन नबीन 20 जनवरी को चुने जाएंगे BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM मोदी बन सकते हैं प्रस्तावक

Nitin Nabin BJP President: भारतीय जनता पार्टी के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नितिन नबीन 19 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन फाइल करने वाले हैं। बीजेपी अध्यक्ष का यह चुनाव पार्टी के संगठनात्मक कैलेंडर में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम बन जाएगा

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 7:26 PM
Story continues below Advertisement
Nitin Nabin BJP President: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे

Nitin Nabin BJP President: केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एक अहम संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। इस महीने नितिन नबीन कार्यकारी से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो जाएंगेसूत्रों ने मंगलवार (13 जनवरी) को बताया कि BJP के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नितिन नबीन 20 जनवरी को जेपी नड्डा की जगह बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगेदिसंबर में BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि 20 जनवरी को उनके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक के तौर पर मौजूद रहने की उम्मीद है। पीएम मोदी की मौजूदगी को बीजेपी की संगठनात्मक और वैचारिक दिशा में निरंतरता और स्थिरता पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, सभी राज्य बीजेपी अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सीनियर बीजेपी नेताओं को दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

नामांकन प्रक्रिया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए उसके स्थापित आंतरिक संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा है। कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय नेतृत्व के सदस्य और प्रमुख पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इससे यह पार्टी के संगठनात्मक कैलेंडर में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम बन जाएगा।


20 जनवरी को होगा औपचारिक ऐलान

नामांकन प्रक्रिया पूरा होने के बाद नए बीजेपी अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को होने वाली है। उम्मीद है कि इस घोषणा से आने वाली चुनावी चुनौतियों से पहले पार्टी के नेतृत्व संरचना के बारे में स्पष्टता मिलेगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति को आकार मिलेगा।

राजनीतिक जानकार इन घटनाक्रमों पर करीब से नजर रख रहे हैं। यह नियुक्ति ऐसे अहम समय पर हो रही है जब भगवा पार्टी अपनी संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा के बाद भविष्य को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

14 दिसंबर को बने थे कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार के पांच बार के विधायक नितिन नबीन को 14 दिसंबर को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन खरमास (अशुभ समय) के कारण पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनका औपचारिक पदभार ग्रहण रुका हुआ था। अब यह 14 जनवरी को खत्म हो रहा है।

कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद से नबीन अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। वह लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। नबीन पहले पार्टी में कई अहम संगठनात्मक पदों पर रह चुके हैं। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष का पद भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Iran Protests: आजादी की मांग पर नरसंहार! ईरान में 12,000 प्रदर्शनकारियों की हत्या? तेहरान ने आतंकवादियों को ठहराया दोषी, नई रिपोर्ट से हड़कंप

इस बीच, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू का भारतीय जनता पार्टी (BJP) की झारखंड इकाई का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय है। वह मंगलवार को इस पद पर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।