Noida Accident: नोएडा के सेक्टर 150 में शुक्रवार आधी रात को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की अपनी एसयूवी के साथ 70 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। गुड़गांव की एक कंपनी में काम करने वाले युवराज काम से घर लौट रहे थे। घने कोहरे और स्ट्रीटलाइट न होने के कारण उन्हें मोड़ का अंदाजा नहीं लगा और उनकी कार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए एक कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। युवराज तैरना नहीं जानते थे, फिर भी उन्होंने अंत तक बचने की कोशिश की। हालांकि, अंत में कोई मदद नहीं मिलने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया।
