Noida Fire News: नोएडा की ऊंची बिल्डिंग में AC फटने से लगी भीषण आग, गर्मी में एसी ब्लास्ट होने से बचाव के लिए ये हैं रामबाण उपाय
Noida Fire News: सोमवार (29 जून) को नोएडा के सेक्टर-119 में एक रिहायशी सोसाइटी में एयर कंडीशनर (AC) में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग लगने से निवासियों में अफरातफरी मच गई। यह आग सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाली 'अरण्य सोसाइटी' की 22वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी है
Noida Fire News: दिल्ली से सटे नोएडा की एक ऊंची बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है
Noida Fire News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की नोएडा में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। सोमवार (29 जून) को नोएडा के सेक्टर-119 में एक रिहायशी सोसाइटी में भीषण आग लग गई। आग लगने से निवासियों में अफरातफरी मच गई। जैसे-जैसे आग पूरे अपार्टमेंट में फैली, ऊंची इमारत से आसमान में घना धुआं उठता दिखाई दिया। खबर मिलते ही मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाने के लिए अभी भी आग बुझाने का काम चल रहा है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन अधिकारियों के मुताबिक, एसी में ब्लास्ट के बाद यह आग लगी है।
अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-119 के सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सोमवार सुबह एयर कंडीशनर (AC) में विस्फोट होने की वजह से आग लग गई जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-119 स्थित 'अरण्या सोसाइटी' की 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग ने आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घरों में मौजूद सामान जल गया है।
चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि फ्लैट के एसी में विस्फोट हो गया था, जिसकी वजह से आग लगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस साल गर्मियों के मौसम में अब तक शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा जगह पर एसी में विस्फोट के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
चौबे के अनुसार रविवार रात गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग की नौवी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
हाल के समय में एयर कंडीशनर (AC) में आग लगने की कुछ घटनाएँ सामने आई हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर AC असुरक्षित है। अधिकांश मामलों में कारण खराब वायरिंग, ओवरलोड, रखरखाव की कमी या गलत इंस्टॉलेशन होता है।
AC ब्लास्ट होने से बचाव के लिए ये उपाय अपनाएं
अलग पावर लाइन का उपयोग करें: AC को हमेशा उचित क्षमता वाले MCB और सही रेटिंग की वायरिंग के साथ अलग सर्किट पर लगाएं।
लोकल या ढीले प्लग से बचें: एक्सटेंशन बोर्ड या मल्टी-प्लग में AC न चलाएं।
समय-समय पर सर्विस कराएं: साल में कम से कम 1–2 बार फिल्टर, कॉइल और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन की जांच करवाएं।
ढीली या जली हुई वायर तुरंत बदलें: यदि प्लग, सॉकेट या तार गर्म हो रहे हों या जलने की गंध आए तो तुरंत AC बंद कर दें।
आउटडोर यूनिट साफ रखें: उसके आसपास कचरा, सूखे पत्ते या ज्वलनशील सामान न रखें ताकि गर्मी आसानी से निकल सके।
सर्ज प्रोटेक्शन लगाएं: वोल्टेज की समस्या हो तो स्टेबलाइज़र या सर्ज प्रोटेक्शन लगाएं (यदि निर्माता इसकी सलाह देता हो)।
ऐसी स्थिति में तुरंत बंद करें AC: असामान्य आवाज, धुआं या स्पार्क दिखे तो तुरंत बिजली बंद करें और किसी तकनीशियन को बुलाएं।
मरम्मत किससे करवाएं: सिर्फ ट्रेंड तकनीशियन से इंस्टॉलेशन और मरम्मत कराएं। गलत इंस्टॉलेशन आग का बड़ा कारण बन सकता है।
एक और अपार्टमेंट में आग।एक और AC से आग
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में लगी भीषण आग । एनसीआर की सोसाइटी में फायर सेफ्टी मैनेजमेंट नाम की कोई चीज नहीं हैं! pic.twitter.com/BorLPQm3qg — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) June 29, 2026
यदि AC में आग लग जाए तो क्या करें?
सबसे पहले मेन बिजली (MCB) बंद करें, यदि सुरक्षित रूप से कर सकते हों।
पानी न डालें, क्योंकि बिजली का खतरा हो सकता है।
यदि आग छोटी हो और आपके पास CO₂ या ड्राई पाउडर (ABC) हो, तो उसका उपयोग करें।
आग बढ़ रही हो तो तुरंत घर खाली करें और स्थानीय फायर सर्विस को कॉल करें।