Get App

अब नोएडा-गाजियाबाद के मौसम हाल भी बताएगा जेवर एयरपोर्ट, बनेगा हाईटेक वेदर स्टेशन

नया मौसम केंद्र सीधे मेन सिस्टम से जुड़ा होगा, जिससे पायलटों और एयरलाइन कंपनियों को तुरंत सही जानकारी मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर पहले से ही 'इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम' (ILS) लगा है, जो खराब मौसम में भी विमानों को सुरक्षित उतरने में मदद करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 12:49 PM
अब नोएडा-गाजियाबाद के मौसम हाल भी बताएगा जेवर एयरपोर्ट, बनेगा हाईटेक वेदर स्टेशन
नोएडा-गाजियाबाद के लोगों को मिलेगी अपना यहां के मौसम की सटीक जानकारी, जेवर एयरपोर्ट पर बनेगा हाईटेक वेदर स्टेशन

भारत का मौसम विभाग (IMD) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) में एक खास मौसम निगरानी केंद्र (Weather Station) बनाने जा रहा है। इसका मकसद विमानों की सुरक्षा को बढ़ाना और नोएडा-गाजियाबाद जैसे इलाकों के लिए मौसम की बिल्कुल सटीक जानकारी देना है। यह सेंटर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही तैयार कर लिया जाएगा।

हवाई जहाजों के आने-जाने के लिए मौसम की पल-पल की जानकारी होना बहुत जरूरी है, जैसे: हवा की रफ्तार और दिशा, कोहरा या विजिबिलिटी, तापमान और हवा का दबाव।

नया मौसम केंद्र सीधे मेन सिस्टम से जुड़ा होगा, जिससे पायलटों और एयरलाइन कंपनियों को तुरंत सही जानकारी मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर पहले से ही 'इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम' (ILS) लगा है, जो खराब मौसम में भी विमानों को सुरक्षित उतरने में मदद करता है। अब इस मौसम केंद्र के बनने से सर्दियों के घने कोहरे के दौरान भी फ्लाइट्स लेट या कैंसिल होने की नौबत बहुत कम आएगी।

नोएडा और गाजियाबाद को मिलेगा मौसम हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें