Noida Techie Died Case: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में हुए एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि युवराज की मौत हार्ट अटैक हुई थी। डॉक्टरों ने सोमवार (19 जनवरी) को बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट था। इस मामले मे दुर्घटना वाली कंस्ट्रक्शन साइट पर लापरवाही, बचाव कार्य में देरी और प्रशासनिक कमियों के आरोप लग रहे हैं। जिस गड्ढे में डूबकर युवक की मौत हुई उसको एक बिल्डर ने खुदवाया था। इसमें बारिश का पानी भर गया था।
