Noida Workers Protest Update: मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान नोएडा में हुई हिंसा मामले में एक नया मोड़ आ गया है। नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो के जरिए अफवाह फैलाने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रवक्ता कंचना यादव और डॉ. प्रियंका भारती के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों प्रवक्ताओं पर आरोप है कि मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई के वीडियो को इन्होंने नोएडा में मजदूरों के आंदोलन से जोड़कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर डालकर माहौल भड़काया।
