Odisha Tribal Clashes: ओडिशा के रायगड़ा जिले में सिजिमाली बॉक्साइट खदान तक सड़क निर्माण को लेकर भुवनेश्वर में मंगलवार को स्थानीय आदिवासियों के साथ हुई झड़प में कम से कम 58 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस झड़प में कुल 70 लोग घायल हुए। स्थानीय आदिवासी जिले के काशीपुर ब्लॉक के शागाबारी गांव में सड़क परियोजना का कड़ा विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर तलवारों, कुल्हाड़ियों और पत्थरों से हमला किया।
