
ओडिशा के राउरकेला मेंएक विमान हादसा हुआ है। यहां एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद लैंडिग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विमान में 9 यात्री थे सवार
बता दें कि, शनिवार को ओडिशा में राउरकेला एयरस्ट्रिप के पास जगदा ब्लॉक इलाके में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में कुल नौ यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद वह एयरस्ट्रिप के पास ही नीचे गिर गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव का काम शुरू कर दिया गया।
विमान में कुल चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान के क्रैश होते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत पहुंच गईं।इसके अलावा, स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी राहत और बचाव कार्य में पूरा सहयोग किया। इसी वजह से समय रहते सभी लोगों को विमान से बाहर निकाल लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।