ओडिशा में महिला से दरिंदगी: बच्चे के सामने मां का गैंगरेप, काटा गाल! दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान 44 साल का दूसरा आरोपी सुकलाल मुंडा भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह पूरी घटना महिला के बच्चे के सामने हुई। हमले के दौरान एक आरोपी ने महिला के गाल पर काट लिया, जिससे उसे गहरी चोट और सूजन आ गई

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 9:01 PM
ओडिशा में महिला से दरिंदगी: बच्चे के सामने गैंगरेप, काटा गाल! दो आरोपी गिरफ्तार (FILE PHOTO)

ओडिशा के क्योंझर जिले से एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके ही बच्चे के सामने कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 20 फरवरी को जोडा इलाके में हुई थी। महिला उस दिन भागलपुर गांव में एक त्योहार के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी और शाम को अपने बच्चों के साथ घर लौट रही थी।

लिफ्ट देने के बहाने ले गया सुनसान जगह


पुलिस के अनुसार रात करीब 9 बजे 34 साल के आरोपी बसुदेव गगराई ने महिला और उसके बच्चे को अपने वाहन में घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट देने की पेशकश की।

लेकिन घर ले जाने के बजाय वह उन्हें गोबरधनपुर रोड के पास एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां महुआ के पेड़ के पास उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

दूसरे आरोपी ने भी किया हमला

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान 44 साल का दूसरा आरोपी सुकलाल मुंडा भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह पूरी घटना महिला के बच्चे के सामने हुई।

हमले के दौरान एक आरोपी ने महिला के गाल पर काट लिया, जिससे उसे गहरी चोट और सूजन आ गई। घटना के बाद दोनों आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

डर की वजह से कुछ दिन चुप रही पीड़िता

घर लौटने के बाद महिला डर की वजह से कुछ दिनों तक चुप रही। लेकिन जब उसके पति ने बार-बार उसके गाल पर लगी चोट के बारे में पूछा, तब उसने पूरी घटना बता दी।

इसके बाद 3 मार्च को महिला अपने पति के साथ जोडा पुलिस स्टेशन पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

तेलंगाना में चौंकाने वाली घटना: 16 साल की छात्रा ने परीक्षा देने के कुछ घंटों बाद टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।