हमारे देश में एक दामाद का अपनी ससुराल में बहुत सम्मान किया जाता है। ये परंपरा पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण, हर जगह एक जैसी है। इसी परंपरा की एक झलक हाल ही में मकर संक्रांति के त्योहार पर आंध्र प्रदेश में देखने को मिली। यहां शादी के बाद पहली बार त्योहार मनाने के लिए पधार रहे बेटी और दामाद के स्वागत में सासु मां इतनी गदगद हो गईं कि एक-दो नहीं पूरी 158 डिशेज अपने दामाद की शान में परोस दीं। इस पल को कैमरे में कैद कर ऑनलाइन एक्स पर भी पोस्ट किया गया, जो वायरल हो गया।
