बस यात्रा में नया ट्रेंड: यात्रियों के लिए अच्छी खबर है अब लंबी बस यात्रा में टॉयलेट के लिए स्टॉप का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, देश में 25 राज्यों की करीब 5,700 बसों में मिल रहा ऑनबोर्ड टॉयलेट, एक साल में 164% बढ़ गई है।
बस यात्रा में नया ट्रेंड: यात्रियों के लिए अच्छी खबर है अब लंबी बस यात्रा में टॉयलेट के लिए स्टॉप का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, देश में 25 राज्यों की करीब 5,700 बसों में मिल रहा ऑनबोर्ड टॉयलेट, एक साल में 164% बढ़ गई है।
जब हम बस में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो सबसे बड़ी दिक्कत टॉयलेट की होती है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। लेकिन अब इस परेशानी का हल निकल रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, बस ऑपरेटर भी अब समझ गए हैं कि यात्री सिर्फ किराया और सीट नहीं, बल्कि सफर में आराम भी चाहते हैं।
एक घटना ने बदल दी सोच
हाल ही में केरल की फिल्ममेकर कुंजिला मैस्किलमनी (Kunjila Mascillamani) चेन्नई से एर्नाकुलम जा रही थीं। उन्हें तेज बुखार था। टॉयलेट के लिए बस रोकने को कहा, तो जवाब मिला - अगला स्टॉप एक घंटे बाद पुडुचेरी में होगा। विरोध करने पर वह बस से गिर गईं। इस घटना के बाद लंबी दूरी की बसों में टॉयलेट की मांग और तेज हो गई।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा सुविधा?
ऑनबोर्ड टॉयलेट वाली बसें 25 राज्यों में चल रही हैं। सबसे ज्यादा राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु, यूपी और कर्नाटक में हैं। 800 किमी से ज्यादा लंबे रूट पर इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, जैसे:
किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
रेडबस के मुताबिक, अब यात्री सिर्फ सस्ती टिकट नहीं चाहते। उन्हें बिना किसी परेशानी के आरामदायक सफर चाहिए, और इसके लिए सबसे पहली मांग ऑनबोर्ड टॉयलेट की है। ऑनबोर्ड टॉयलेट से सबसे ज्यादा फायदा होगा:
KSRTC ने 2013 में ही कर दी थी शुरुआत
कर्नाटक की KSRTC ने सबसे पहले यह सुविधा शुरू की थी। इसकी फ्लाइबस 2013 से बेंगलुरु एयरपोर्ट और मैसूर के बीच चल रही है। अभी इसकी 15 बसों में टॉयलेट है। निगम का कहना है, टॉयलेट लगाना मुश्किल नहीं, उसे साफ रखना बड़ी चुनौती है।
असली चुनौती है सफाई
बेंगलुरु की पडिक्कल ट्रैवल्स ने 5 स्कूल बसों में बायो-टॉयलेट लगाए हैं। कंपनी के सीईओ मनोज पडिक्कल मानते हैं कि अगर रोज सफाई न हो, तो यह सुविधा ही परेशानी बन जाएगी। इसलिए बस स्टाफ के साथ यात्रियों को भी इसे साफ रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी।
हाईवे पर भी बन रहे हैं मॉडर्न टॉयलेट
सिर्फ बस में ही नहीं, हाईवे पर भी बदलाव हो रहा है। लवाटो, ट्रैवलाउंज और लूटेल जैसे स्टार्टअप किनारे पर मॉडर्न टॉयलेट बना रहे हैं। कहीं-कहीं स्लीपिंग पॉड और EV चार्जिंग भी मिल रही है।
अब बस यात्रा का मतलब सिर्फ सीट और किराया नहीं रहा। आने वाले दिनों में टॉयलेट भी उतना ही जरूरी हो जाएगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।