Operation Aaghat: नए साल के पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन आघात में पकड़े 600 अपराधी

Operation Aaghat : एहतियाती पुलिसिंग के तहत शांति बनाए रखने और किसी भी संभावित अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने 1,306 लोगों को हिरासत में लिया। साउथ-ईस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हेमंत तिवारी ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य जनता की सुरक्षा को बेहतर बनाना और साफ संदेश देना था कि अपराध किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
नए साल के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ा विशेष अभियान चलाया।

नए साल के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ा स्पेशल ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान पुलिस ने 150 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह ऑपरेशन राजधानी में नए साल के पहले अपराध को कम करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन में अलग-अलग इलाकों में बड़े स्तर पर जांच और पूछताछ की गई। कई जगहों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच की गई।

1000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 1,000 से अधिक लोगों से पूछताछ की। किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को पहचान और जांच के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराध, अवैध कारोबार और सड़क पर होने वाले अपराधों पर सख्त रोक लगाना था।


ऑपरेशन में बरामद हुई जीचें 

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। इसमें 21 देसी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। इसके अलावा 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और करीब 6 किलो गांजा भी जब्त किया गया। जुए से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों से पुलिस ने 2 लाख 30 हजार 990 रुपये नकद बरामद किए। साथ ही 310 मोबाइल फोन भी मिले, जो चोरी, लूट या गुम होने की शिकायतों से जुड़े थे। इस कार्रवाई में 231 दोपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए।

एहतियाती पुलिसिंग के तहत शांति बनाए रखने और किसी भी संभावित अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने 1,306 लोगों को हिरासत में लिया। साउथ-ईस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हेमंत तिवारी ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य जनता की सुरक्षा को बेहतर बनाना और साफ संदेश देना था कि अपराध किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह के विशेष अभियान आने वाले हफ्तों में भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

500 से ज्यादा लोगों को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट, NDPS एक्ट और गैंबलिंग एक्ट जैसे अलग-अलग कानूनों के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, एहतियात के तौर पर 504 लोगों को हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 116 ऐसे बदमाशों को भी पकड़ा, जिनका इलाके में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस कार्रवाई में 10 संपत्ति चोर और 5 ऑटो लिफ्टर भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस की इस मुहिम से जिले में चोरी और वाहन चोरी से जुड़े मामलों पर काफी हद तक काबू पाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।