पहलगाम के आतंकी हमले के बाद जब पीएम अपना विदेश दौरा बीच में छोड़ कर वापस लौटे तो तय था कि इस बार भारत कुछ गंभीर कार्रवाई के मूड में है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पीएम मोदी की लगातार मुलाकाते चलतीं रहीं। तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्ष भी राजनाथ सिंह से लगातार मुलाकात करते रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुलाकातें हुई। राजनाथ सिंह हर मुलाकात के बात रणनीति का ब्योरा पीएम मोदी तक पहुंचाते रहे। खास बात ये कि सेना की तैयारियों और तैनाती ऊपर भी मंथन लगातार जारी रहा। इस बीच सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी की भी दो बैठकें हुईं।
