केंद्र सरकार ने रविवार को साल 2026 के लिए पद्म पुरस्कार की घोषणा की। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया है। इस बार कुल 131 लोगों को पद्म सम्मान देने की मंजूरी दी गई है। भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में भी कई कलाकारों ने अपना शानदार योगदान दिया है।इस साल 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।
