Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान सरकार की तरफ से 24 अप्रैल को भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने से लगभग 600 पश्चिम की ओर जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद से पहले पांच दिनों में इनमें से अधिकांश एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। पहलगाम आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी सरकार ने पिछले हफ्ते से भारतीय एयरलाइनों को अपने एयरस्पेस का उपयोग करने से रोक दिया है।
