Get App

Pahalgam Attack: सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन! पहलगाम हमले के बाद पूरे कश्मीर से 1500 लोगों को हिरासत में लिया

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर से 250 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस हमले में 28 पर्यटक मारे गए थे। ये जानकारी ऐसे समय आई, जब नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक चल रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 7:11 PM
Pahalgam Attack: सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन! पहलगाम हमले के बाद पूरे कश्मीर से 1500 लोगों को हिरासत में लिया
Pahalgam Attack: सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन! पहलगाम हमले के बाद पूरे कश्मीर से 1500 लोगों को हिरासत में लिया

जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए खूंखार आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल अब पूरे एक्शन मोड में आ गए हैं। आतंकी हमले के एक दिन बाद पूरे कश्मीर से 1500 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर से 250 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस हमले में 28 पर्यटक मारे गए थे।

CNN-News18 ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि आतंकी रिकॉर्ड वाले 1500 ऑवरग्राउंड वर्कर (OGWs) को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पहले से ही किसी न किसी घटना से जुड़े केस दर्ज हैं।

ये जानकारी ऐसे समय आई, जब नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक चल रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जय शंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सेमत कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद से कश्मीर घाटी में 1,500 से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं और ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनका आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का रिकॉर्ड है और जिनके खिलाफ FIR दर्ज हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें