Pahalgam Attack: फंसे हुए यात्रियों के लिए कटरा से दिल्ली तक के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन, यहां चेक करें टाइमिंग और कहां मिलेगी टिकट

Pahalgam Special Train: एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि फंसे हुए यात्रियों की सहायता और अतिरिक्त भीड़ को मैनेज करने के लिए श्री वंदना देवी मंदिर कटरा से नई दिल्ली तक एक विशेष रेल सेवा शुरू की गई है। इसके टिकट कटरा, उधमपुर और जम्मू स्टेशनों पर काउंटर पर उपलब्ध होंगी

अपडेटेड Apr 23, 2025 पर 6:29 PM
Story continues below Advertisement
Pahalgam Attack:फंसे हुए यात्रियों के लिए कटरा से दिल्ली तक के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन, यहां चेक करें टाइमिंग और कहां मिलेगी टिकट

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वहां घूमने गए लोगों में एक डर और दहशत का माहौल है। अलग-अलग राज्यों से आए टूरिस्ट तुरंत ही घाटी छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में श्रीनगर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ गई है। इस बीच रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है। कश्मीर में फंसे यात्रियों की मदद के लिए कटरा से दिल्ली के लिए रात 9:20 बजे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी है, जो उधमपुर 9:48 और जम्मू तवी स्टेशन पर 11:00 बजे रुकेगी यह ट्रेन गुरुवार सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि फंसे हुए यात्रियों की सहायता और अतिरिक्त भीड़ को मैनेज करने के लिए श्री वंदना देवी मंदिर कटरा से नई दिल्ली तक एक विशेष रेल सेवा शुरू की गई है। इसके टिकट कटरा, उधमपुर और जम्मू स्टेशनों पर काउंटर पर उपलब्ध होंगी।

कश्मीर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन की डिटेल


- ट्रेन नंबर: 04612

- कहां से: श्री माता वैष्णो देवी (SMVD) कटरा स्टेशन

- डिपार्चर टाइम: 2120 बजे (9.20 PM)

- शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन उधमपुर पर स्टॉप: 2148-2150 बजे (9.45-9.50 PM)

- जम्मू तवी रेलवे स्टेशन, जम्मू पर स्टॉप: 2300-2305 बजे (11.00-11.05 PM)

यह स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को कम करने और नई दिल्ली तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ट्रेन सुबह 09:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। साथ ही, रामबन में नेशनल हाईवे को वन-वे बेसिस पर चालू कर दिया गया है। कश्मीर और जम्मू में फंसे यात्री इस स्पेशल ट्रेन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बयान में कहा गया, "प्रशासन सभी पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है और सभी से सहयोग करने और जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करता है।"

कश्मीर के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट में से एक पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर को आतंकियों ने खूनी खेला। वादियों का मजा ले रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने उनका नाम और धर्म पूछकर गोली से भून दिया। इस घातक हमले में 26 बेगुनाह टूरिस्ट की जान चली गई।

Pahalgam Attack: "तू बाहर आ जा" पहलगाम में आतंकी ने मेरे पिता को कलमा पढ़ने को कहा, फिर मार दी गोली, बेटी ने सुनाई खौफनाक दास्तान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।