S. Jaishankar On PAK Army: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत की कई पुरानी और मौजूदा समस्याओं की मुख्य जड़ पाकिस्तान की सेना है। जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना को नई दिल्ली के प्रति वैचारिक दुश्मनी और आतंकवाद का स्रोत बताया।
