India Pakistan conflict: पाकिस्तान ने दुस्साहस तो किया लेकिन उसके अंजाम को भूल गया, जानिए भारतीय सशस्त्र बलों ने ढाया कैसा कहर

पाकिस्तान ने 10 मई को ‘Operation Bunyanun Marsoos’ के तहत दिल्ली सहित भारत के कई शहरों को निशाना बनाया। हरियाणा के सिरसा में दिल्ली पर दागी गई बैलेस्टिक मिसाइल को नाकाम कर दिया गया। शनिवार सुबह से ही पाकिस्तान ने भारत पर हमले शुरू कर दिए

अपडेटेड May 10, 2025 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लोकल लोगों ने कई बड़े धमाकों के बारे में बताया है। बताया जाता है कि भारत ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयर बेस को तबाह कर दिया है।

पाकिस्तान ने 10 मई को बड़ा दुस्साहस किया है। आईएमएफ से पैसे मिलते ही उसने दिल्ली सहित भारत के कई शहरों पर बैलेस्टिक मिसाइलें दागी। हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया। लेकिन, यह तय हो गया है कि फतिंगा की तरह पाकिस्तान खुद को आग के हवाले करता दिख रहा है। इंडिया के सशस्त्र बलों ने जवाबी हमलों में पाकिस्तान में तबाही मचा दी है। इसके बारे में 10:50 में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत ने विस्तार से बताया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि इंडिया को किस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया है। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया।

भारत में बड़े नुकसान की खबर नहीं

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भी प्रेस कॉनफ्रेंस में उन ठिकानों के बारे में विस्तार से बताया, जिन्हें भारत ने निशाना बनाया। उन्होंंने यह भी कहा कि भारत के डिफेंस सिस्टम ने बीती देर रात से ही पाकिस्तान की तरफ से किए हमलों को नाकाम करना शुरू कर दिया था। इस वजह से भारत में किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया की कोशिश पाकिस्तान के सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की है।


पाकिस्तान ने आधी रात में शुरू किए हमलें

किस्तान ने 10 मई को ‘Operation Bunyanun Marsoos’ के तहत दिल्ली सहित भारत के कई शहरों को निशाना बनाया। हरियाणा के सिरसा में दिल्ली पर दागी गई बैलेस्टिक मिसाइल को नाकाम कर दिया गया। शनिवार सुबह से ही पाकिस्तान ने भारत पर हमले शुरू कर दिए। इससे पहले के दो दिनों में वह ड्रोन से रात में हमले करता था। इससे जाहिर होता है कि उसे भारत के जवाबी हमलों से होने वाले हमलों की परवाह नहीं है। वह खुद पर मिटाने को अमादा दिख रहा है। भारत के न चाहते हुए भी जवाबी कार्रवाई को मजबूर होना पड़ा है।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को बड़ा नुकसान

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के बड़े एयर बेसेज को तबाह कर दिया है। रावलपिंडी और लाहौर सहित कई सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान को यह संकेत दे दिया है कि अगर पाकिस्तान ने अपने मंसूबों को लगाम नहीं लगाया तो उसका कोई भी शहर भारत की मारक क्षमता से बाहर नहीं है। BSF ने जवाबी हमले बढ़ा दिए हैं। पाकिस्तान की कई सैनिक चौकियों के ध्वस्त होने की खबर है।

पंजाब प्रांत में स्थानीय लोगों ने बड़े धमाकों के बारे में बताया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लोकल लोगों ने कई बड़े धमाकों के बारे में बताया है। बताया जाता है कि भारत ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयर बेस को तबाह कर दिया है। सियालकोट और नरोवाल में पाक पोस्ट्स को ध्वस्त कर दिया गया है। भारत ने सेना को खुली छूट दे रखी है। सेना को शेर का जवाब सवा शेर से देने की खुली छूट दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।