रिहाइशी इलाकों पर पाकिस्तान का हमला, जम्मू के वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी Raj Kumar Thapa की मौत, उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान कायराना हरकत करते हुए रिहाइशी इलाकों पर बम बरसा रहा है जिसकी वजह से बड़ी आम लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। इसी तरह के हमले में जम्मू के एक सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर की मौत हो गई

अपडेटेड May 10, 2025 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के रिहाइशी इलाको को निशाना बना रहा है जिसमें आम लोगों के जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है

पाकिस्तान ने शुक्रवार की रात सीमावर्ती इलाकों में जमकर गोलीबारी की है। इस हमले में वह जम्मू-कश्मीर के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। बीती रात ऐसे ही एक हमले में राजौरी के एक सीनियर अधिकारी की मौत हो गई। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, "राजौरी से बहुत बुरी खबर आ रही है। हमने जम्मू-कश्मीर एडमिनिस्ट्रेशन के एक सीनियर अधिकारी को खो दिया। अभी कल की ही बात है जब वह डिप्टी सीएम के साथ इलाके का दौरा कर रहे थे। मौजूदा हालात पर मैंने कल एक ऑनलाइन मीटिंग की थी, वो उस मीटिंग में भी थे।"

अब्दुल्ला ने आगे बताया, "आज पाकिस्तान ने राजौरी को निशाना बनाकर गोलाबारी की और इस हादसे में हमारे एडिशनल डिस्ट्रिक डिवलपमेंट कमीशनर ऑफिसर राज कुमार थापा की मौत हो गई।"

अब्दुल्ला ने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं है जिससे मैं इस मुश्किल समय में अपना दुख जाहिर कर सहूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"


भारत ने शनिवार सुबह पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की और इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी में हवाई हमले किए। सूत्रों के अनुसार, तीन पाकिस्तानी वायुसेना अड्डों पर प्रोजेक्टाइल का इस्तेमाल कर हमले किए गए।

पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में कई विस्फोट हुए - रावलपिंडी में दो, और लाहौर तथा इस्लामाबाद में एक-एक धमाका हुआ। हवाई हमलों में तीन वायुसेना अड्डों को भी निशाना बनाया गया। इनमें रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस, पंजाब के शोरकोट में स्थित रफीक़ी एयरबेस, और पंजाब के चकवाल में मुरिद एयरबेस शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।