पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, अब भारत ने सेना को सख्त कदम उठाने का दिया आदेश

India-Pakistan Ceasefire News : पाकिस्तान की ओर से सीजफायर किए जाने के में विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय सेना हालात पर पूरी नजर बनाए हुए है। सेना को आदेश दिए गए हैं कि अगर अंतरराष्ट्रीय सीमा या नियंत्रण रेखा पर दोबारा कोई घुसपैठ होती है, तो सख्ती से कार्रवाई की जाए

अपडेटेड May 10, 2025 पर 11:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय सेना हालात पर पूरी नजर बनाए हुए है।

India-Pakistan Ceasefire News : भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे लागू हुआ सीजफायर कुछ ही घंटों में टूट गया। पाकिस्तान ने सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही तोड़ दिया। पंजाब, राजस्थान और जम्मू और कश्मीर के कई शहरों में ड्रोन हमले की खबर आई और कई शहरों में ब्लैक आउट कर दिया गया। वहीं पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर भारत ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। भारत ने सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है।

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर किए जाने के में विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय सेना हालात पर पूरी नजर बनाए हुए है। सेना को आदेश दिए गए हैं कि अगर अंतरराष्ट्रीय सीमा या नियंत्रण रेखा पर दोबारा कोई घुसपैठ होती है, तो सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों (डीजीएमओ) के बीच आज शाम दोनों तरफ से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी। लेकिन पाकिस्तान ने कुछ घंटों के अंदर ही इस समझौते का उल्लंघन किया। भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है और सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए काम कर रही है।


विक्रम मिस्री ने कहा कि यह घुसपैठ निंदनीय है और इसके लिए पूरी तरह पाकिस्तान जिम्मेदार है। भारत चाहता है कि पाकिस्तान इस स्थिति को गंभीरता से समझे और घुसपैठ रोकने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे लागू हुआ सीजफायर कुछ ही घंटों में टूट गया। पाकिस्तान ने सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही तोड़ दिया। पंजाब, राजस्थान और जम्मू और कश्मीर के कई शहरों में ड्रोन हमले की खबर आई और कई शहरों में ब्लैक आउट कर दिया गया। वहीं पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर भारत ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। भारत ने सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।