Tamil Nadu Diwali Holiday: तमिलनाडु में दीपावली के त्योहार को लेकर राज्य सरकार ने एक और छुट्टी का ऐलान किया है। रविवार, 8 नवंबर 2026 को दीपावली मनाई जाएगी, जबकि इसके अगले दिन यानी सोमवार, 9 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को राहत मिलेगी।
9 नवंबर की छुट्टी के बदले शनिवार, 28 नवंबर 2026 को काम होगा। इस दिन सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे, ताकि छुट्टी के कारण काम बाकी न रहे।
राज्य सरकार की ओर से घोषित यह अतिरिक्त छुट्टी इन पर लागू होगी:
जरूरी कामों के लिए ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी दफ्तर खुले रहेंगे और वहां कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। वहीं, निजी दफ्तरों और दुकानों को बंद रखने का कोई आदेश नहीं है। वहां कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा।
दीपावली पर छुट्टी बढ़ाने का ये है कारण
दीपावली पर बहुत से लोग अपने घर जाते हैं, जिससे ट्रेन और बसों में भीड़ बढ़ जाती है। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों ने सफर की परेशानी कम करने के लिए एक दिन की और छुट्टी मांगी थी। इसी वजह से सरकार ने 9 नवंबर को भी छुट्टी देने का फैसला किया है।