Get App

Pappu Yadav: जेल से बाहर आएंगे सांसद पप्पू यादव ! इन तीन मामलों में कोर्ट से मिली जमानत

Pappu Yadav: बता दें कि, पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में 6 फरवरी को हुई थी. कोर्ट से उन्हें इस केस में जमानत मिल गई थी। लेकिन 2 और केस जोड़ दिए गए थे। दोनों मामलों में कोर्ट ने उन्हें फिर से जेल भेज दिया था। जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव पर सरकारी काम में बाधा डालने और धरना-प्रदर्शन से जुड़े मामलों में केस दर्ज किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 4:02 PM
Pappu Yadav: जेल से बाहर आएंगे सांसद पप्पू यादव ! इन तीन मामलों में कोर्ट से मिली जमानत
पटना और पूर्णिया में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में पप्पू यादव जमानत मिल गई है।

पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना और पूर्णिया में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है। इन मामलों में कोतवाली थाना और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़े केस शामिल हैं। अदालत से बेल मिलने के बाद अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले उन्हें एक और मामले में भी जमानत मिल चुकी है। पिछले एक सप्ताह से वे बेऊर जेल में बंद थे और जमानत का इंतजार कर रहे थे, अब किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं।

तीन मामलों में मिली जमानत

बता दें कि, पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में 6 फरवरी को हुई थी. कोर्ट से उन्हें इस केस में जमानत मिल गई थी। लेकिन 2 और केस जोड़ दिए गए थे। दोनों मामलों में कोर्ट ने उन्हें फिर से जेल भेज दिया था। जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव पर सरकारी काम में बाधा डालने और धरना-प्रदर्शन से जुड़े मामलों में केस दर्ज किया गया था। बुद्धा कॉलोनी थाने में उन पर सरकारी कार्य में रुकावट पैदा करने का आरोप था। वहीं कोतवाली थाने में 2017 और 2019 के दो अलग-अलग धरना-प्रदर्शन से जुड़े मामले दर्ज थे।

इन सभी मामलों में वे न्यायिक हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को अदालत ने तीनों मामलों में उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी देखी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें