Get App

Abodh Balak Row: "कांग्रेस को 'अबोध बालक' का बंधक मत बनाइए", संसद में खड़गे और जेपी नड्डा के बीच संग्राम

Parliament Budget Session: गुरुवार (5 फरवरी) को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे में खूब गहमा-गहमी देखी गई। इस दौरान जेपी नड्डा ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस प्रमुख से कहा कि अपनी पार्टी को 'अबोध बालक' का बंधक मत बनाइए। इस पर विपक्ष भड़क गया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 1:18 PM
Abodh Balak Row: "कांग्रेस को 'अबोध बालक' का बंधक मत बनाइए", संसद में खड़गे और जेपी नड्डा के बीच संग्राम
Parliament Budget Session: जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को 'अबोध बालक' का बंधक मत बनाइए

Parliament Budget Session: संसद में जारी गतिरोध के बीच गुरुवार (5 फरवरी) को फिर राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच जमकर वार-पलटवार देखने को मिला। गुरुवार सुबह सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे में खूब गहमा-गहमी देखी गई। इस दौरान जेपी नड्डा ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस प्रमुख से कहा कि अपनी पार्टी को 'अबोध बालक' का बंधक मत बनाइए। केंद्रीय मंत्री के इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जोड़ते हुए विपक्ष भड़क गया।

राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता देश के हितों पर बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। आप इस तरह से सदन कैसे चला सकते हैं?" इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा, "विपक्ष के नेता को पता होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती।"

वहीं, राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज हम सभी उम्मीद करते हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद आज प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे हैं। आपके लोकसभा में विपक्ष के नेता सदन के नियमों का पालन नहीं करते।"

किरण रिजिजू के जवाब में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम कार्यवाही में बाधा नहीं डालना चाहते। संसद तभी चलती है जब दोनों सदन ठीक से काम करते हैं।" इसी दौरान नड्डा ने कहा, "विपक्ष के नेता के माध्यम से ये कहना चाहूंगा कि हमारे हाउस में जब सारी बातें करने के लिए हम तैयार है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें