Passport New Rules: बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी बदली, अब इतनी देनी होगी फीस!

बच्चों का पासपोर्ट की वैलिडिटी से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। 15 साल से कम उम्र के बच्चों के 36 पेज वाले पासपोर्ट को लेकर विदेश मंत्रालय ने नियम में बदलाव किया है। अब ऐसे पासपोर्ट की वैलिडिटी पहले की तरह सिर्फ 15 साल की उम्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसकी अवधि 5 साल या बच्चे के 18 साल के होने तक रहेगी। इनमें से जो समय सीमा पहले पूरी होगी, उसी के बाद पासपोर्ट मान्य नहीं रहेगा।

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 1:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियम में विदेश मंत्रालय ने किया बड़ा बदलाव

विदेश मंत्रालय ने 17 सितंबर 2026 को पासपोर्ट संशोधन नियम, 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया। इसके तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी से जुड़ा पुराना नियम बदला गया है। पहले इस उम्र में बनवाया गया पासपोर्ट 5 साल या बच्चे के 15 साल का होने तक मान्य रहता था। अब 15 साल से कम उम्र में जारी पासपोर्ट 5 साल या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी होने तक वैध रहेगा। इन दोनों में से जो समय पहले पूरा होगा, उसी के साथ पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो जाएगी।

कितने साल चलेगा पासपोर्ट? ऐसे समझें

मान लीजिए किसी बच्चे ने 14 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाया है। 18 साल की उम्र पूरी होने में अभी 4 साल बाकी हैं, इसलिए उसका पासपोर्ट अगले 4 साल तक ही वैलिड रहेगा। 18 साल की उम्र पूरी होते ही उसे नया पासपोर्ट बनवाना होगा। वहीं, अगर किसी बच्चे का पासपोर्ट 10 साल की उम्र में बनता है, तो वह 5 साल तक वैलिड रहेगा। यानी बच्चे के 15 साल के होते ही यह पासपोर्ट वैलिड नहीं रहेगा और उसे नया पासपोर्ट बनवाना होगा।


बच्चों के पासपोर्ट पर कितना खर्च होगा

• 18 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट बनवाने पर अब 1,750 रुपये देने होंगे। पहले इसकी फीस 1,000 रुपये थी।

• अगर 36 पेज वाला तत्काल पासपोर्ट बनवाना है तो अब 4,250 रुपये शुल्क लगेगा। पहले इसके लिए 3,000 रुपये देने पड़ते थे।

• यानी सामान्य और तत्काल दोनों तरह के बच्चों के पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी की गई है।

एडल्ट्स को कितनी देनी होगी फीस?

• 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट बनवाने पर अब 2,500 रुपये खर्च होंगे। पहले इसकी फीस 1,500 रुपये थी।

• अगर 36 पेज का तत्काल पासपोर्ट चाहिए तो नए नियम के तहत 5,000 रुपये शुल्क देना होगा। पहले इसके लिए 3,500 रुपये लगते थे।

• ज्यादा पेज वाला 60 पेज का सामान्य पासपोर्ट अब 3,500 रुपये में बनेगा। इसकी पुरानी फीस 2,000 रुपये थी।

• 60 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 6,000 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यही सेवा 4,000 रुपये में मिलती थी।

डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने की नई फीस

• 60 पेज वाले डुप्लीकेट पासपोर्ट के लिए अब 8,500 रुपये देने होंगे।

• पहले इसके लिए 5,500 रुपये शुल्क लिया जाता था।

• यह शुल्क 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के वयस्कों के 60 पेज वाले डुप्लीकेट पासपोर्ट पर लागू होगा।

• पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पहले उम्र, पेज की संख्या और सामान्य या तत्काल सेवा के हिसाब से लागू फीस जरूर देख लें।

पासपोर्ट से जुड़े इन बदलावों के बाद आवेदन करने से पहले उम्र, पासपोर्ट के प्रकार और पेज की संख्या जैसी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होगा। खासकर बच्चों के मामले में पासपोर्ट की अवधि उनकी उम्र से जुड़ी होने के कारण परिवारों को आगे की यात्रा और दस्तावेजी जरूरतों की योजना पहले से बनाकर रखनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।