पीएम मोदी के 12 साल: सीएम योगी आदित्यनाथ ने तारीफ में कह दी ये बातें, 'त्रिवेणी' पर किया फोकस और गिनाए कई काम

PM Modi 12 years in office: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (26 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद पर 12 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कल्याण, सुशासन और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी है

अपडेटेड May 26, 2026 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
12 years of PM Modi-led govt: सीएम योगी ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी

PM Modi 12 years in office: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (26 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद पर अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी है। सीएम आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'प्रधान सेवक' के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई।"

उन्होंने कहा, "इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया। यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे 'नए भारत' को गढ़ा, जहां नारी सशक्तीकरण, इनोवेशन, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "सीमाओं पर अडिग, आतंक के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है। डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी 'विकसित भारत 2047' की दिशा में नयी गति दे रही है।"


योगी आदित्यनाथ ने दावा कहा, "प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर विश्वास को सशक्त किया है और यही विश्वास 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' को साकार कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "नेशन फर्स्ट की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन।" सीएम योगी ने कहा कि इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया।

देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई का विशेष महत्व है, क्योंकि 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरें्दर मोदी ने आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ली थी। पीएम मोदी ने 2019 में लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और इस बार भी 26 मई की तारीख का एक खास महत्व था।

दरअसल 26 मई 2019 को ही राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई थी कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को मोदी को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पीएम मोदी 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और SVANidhi जैसी प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने विकास के लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाकर जनता का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' इन पहलों के माध्यम से साकार हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली में 14 साल में मई में सबसे गर्म रात दर्ज! अब IMD ने भारी बारिश की दी चेतावनी, तापमान में 3 डिग्री की हो सकती है गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।