Get App

PM Modi: 'आक्रमणकारी इतिहास बन गए, सोमनाथ आज भी खड़ा है', पीएम मोदी ने गुलामी की मानसिकता पर बोला तीखा हमला

PM Modi At Somnath Temple: पीएम मोदी ने मंदिर के पुनरुद्धार के समय हुई राजनीति को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया, तब भी कई ताकतों ने इसमें रोड़ा अटकाया था। 1951 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले थे, तब भी उन पर आपत्ति जताई गई थी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 3:21 PM
PM Modi: 'आक्रमणकारी इतिहास बन गए, सोमनाथ आज भी खड़ा है', पीएम मोदी ने गुलामी की मानसिकता पर बोला तीखा हमला
पीएम ने कहा, 'सोमनाथ पर हुए हमलों को सिर्फ 'धन की लूट' के रूप में दिखाकर उनके पीछे की नफरत और आतंक को छिपाया गया

PM Modi In Somnath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ में 'शौर्य यात्रा' के समापन पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए 'औपनिवेशिक मानसिकता' पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कुछ इतिहासकारों और राजनीतिक शक्तियों ने भारत के गौरवशाली अतीत, विशेष रूप से सोमनाथ मंदिर के इतिहास को मिटाने या उसे तोड़-मरोड़ कर पेश करने का प्रयास किया।

इतिहास के 'व्हाइटवॉश' पर प्रहार

प्रधानमंत्री ने पाठ्यपुस्तकों में आक्रमणकारियों के चित्रण पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सोमनाथ पर हुए हमलों को सिर्फ 'धन की लूट' के रूप में दिखाकर उनके पीछे की नफरत और आतंक को छिपाया गया। आक्रमणकारियों के क्रूर इतिहास को 'व्हाइटवॉश' करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी जिन लोगों के मन में गुलामी की सोच थी, उन्होंने खुद को अपनी संस्कृति और पवित्र स्थलों से दूर रखने की कोशिश की।

सरदार पटेल और राजेंद्र प्रसाद के अपमान का किया जिक्र

सब समाचार

+ और भी पढ़ें