WFH, सोना से लेकर पेट्रोल EV तक... dos और don'ts की पूरी लिस्ट जान लीजिए और संकट से बचिए

PM Modi Work From Home News: प्रधानमंत्री ने खेती के तरीकों में बदलाव और खाने के तेल के कम इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता, ऊर्जा सुरक्षा की चिंता और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या करने और क्या ना करने की सलाह दी है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
बीते दो महीने से जारी अमेरिका-ईरान जंग का असर अब पूरी दुनिया पर दिख रहा है।

बीते दो महीने से जारी अमेरिका-ईरान जंग का असर अब पूरी दुनिया पर दिख रहा है। भारत पर भी इस जंग का असर दिखना शुरू हो गया है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित किया और वहां पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए देश से कई अपील की। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सिर्फ दोबारा ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की बात ही नहीं कही, बल्कि कई दूसरे मुद्दों पर भी सलाह दी। उन्होंने लोगों से ईंधन की बचत करने, विदेश यात्राओं को सोच-समझकर करने और जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने खेती के तरीकों में बदलाव और खाने के तेल के कम इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता, ऊर्जा सुरक्षा की चिंता और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या करने और क्या ना करने की सलाह दी है।

  •  ‘वर्क फ्रॉम होम’  का अपनाने की कही बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किस जहां संभव हो, वहां दोबारा ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की जरूरत है। उन्होंने दफ्तरों और कंपनियों से देशहित में कोविड काल के दौरान अपनाए गए काम करने के तरीकों को फिर से लागू करने की अपील की।

  •  ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा दिया जाना चाहिए
  • बिना जरूरी आमने-सामने की बैठकों की जगह ऑनलाइन मीटिंग्स को प्राथमिकता दी जाए
  • वर्चुअल बैठकों से यात्रा कम होगी और ईंधन की बचत होगी


पीएन नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमें फिर से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग्स को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

  • पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम और सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को ईंधन की खपत घटाने की दिशा में गंभीरता से काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से कहा कि:

  • * पेट्रोल और डीज़ल का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें
  • * बिना वजह वाहन चलाने से बचें
  • * विदेशों से आने वाले ईंधन पर निर्भरता कम करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल किफायत से करेंगे। हमें अपने ईंधन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।”

मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपनाने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो की सुविधा है, वहां लोगों को निजी गाड़ियों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

  • * मेट्रो ट्रेन से यात्रा
  • * बसों का इस्तेमाल
  • * साझा सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे ट्रैफिक कम होगा, ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण भी घटेगा।

  • कारपूलिंग अपनाने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां निजी वाहन का इस्तेमाल जरूरी हो, वहां लोगों को कारपूलिंग अपनानी चाहिए। यानी एक ही गाड़ी में कई लोग साथ सफर करें। उन्होंने कहा कि इससे पेट्रोल और डीज़ल की बचत होगी और शहरों में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। प्रधानमंत्री का मानना है कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके ईंधन की खपत को काफी हद तक घटाया जा सकता है।

  • इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहनों यानी ईवी के ज्यादा इस्तेमाल की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं, उन्हें पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों की बजाय ईवी का अधिक उपयोग करना चाहिए। प्रधानमंत्री का कहना है कि इससे ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और देश की विदेशों से तेल पर निर्भरता भी घटेगी।

  • माल ढुलाई के लिए रेलवे का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजी यात्रा के साथ-साथ माल ढुलाई को लेकर भी अहम सुझाव दिए। उन्होंने कारोबारियों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों से कहा कि सामान की ढुलाई के लिए रेलवे को ज्यादा प्राथमिकता दें।

  • * माल की आवाजाही के लिए रेल परिवहन का अधिक इस्तेमाल किया जाए
  • * जहां संभव हो, सड़क मार्ग पर निर्भरता कम की जाए

उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की बचत होगी और परिवहन खर्च भी कम किया जा सकेगा।

विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग कम करने की अपील

  • फॉरेन ट्रिप  फिलहाल ना करने की अपील 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि विदेश में छुट्टियां मनाने और डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन मौजूदा समय में इसे कम करने की जरूरत है।

  • * बिना जरूरी विदेश यात्रा करने से बचें
  • * विदेश में छुट्टियां मनाने की योजना कुछ समय के लिए टाल दें
  • * विदेशों में होने वाली डेस्टिनेशन शादियों को कम करें

नरेंद्र मोदी ने कहा, “विदेश घूमने और विदेश में शादी करने का चलन अब मध्यम वर्ग में भी बढ़ रहा है। लेकिन मौजूदा संकट के समय हमें कम से कम एक साल तक विदेश यात्राएं टालने का फैसला करना चाहिए।”

  • गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कुछ समय तक गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोने का आयात कम होने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम पड़ेगा और आयात खर्च भी घटेगा।

  • भारत में बने सामान खरीदने पर जोर

प्रधानमंत्री ने लोगों से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय सामान खरीदने से देश के उद्योगों और कारोबार को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने खास तौर पर इन चीजों का जिक्र किया:

  • * जूते
  • * बैग
  • * एक्सेसरीज
  • * रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला सामान

यह अपील देश में घरेलू उत्पादन और ‘मेड इन इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में की गई।

  • खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की खानपान की आदतों पर भी बात की। उन्होंने परिवारों से खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इससे:

  • * लोगों की सेहत बेहतर रहेगी
  • * तेल के आयात में कमी आएगी
  • * देश को आर्थिक फायदा होगा

  • किसानों से रासायनिक खाद कम इस्तेमाल करने की अपील

प्रधानमंत्री ने किसानों से भी खास अपील की। उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम किया जाना चाहिए।

उन्होंने किसानों से कहा कि:

  • * रासायनिक खाद का इस्तेमाल 50 प्रतिशत तक घटाएं
  • * प्राकृतिक खेती को अपनाएं
  • * मिट्टी की गुणवत्ता और स्वास्थ्य की रक्षा करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।