Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2025 के अंतिम 'मन की बात' (129वें एपिसोड) के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस साल को भारत के गौरव और सामर्थ्य का वर्ष बताया। पीएम ने विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए दुनिया को कड़ा संदेश दिया कि 'आज का भारत अपनी सुरक्षा के साथ रत्ती भर भी समझौता नहीं करता।' उन्होंने इस सैन्य अभियान को राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक और 2025 का सबसे निर्णायक मोड़ बताया।
