पीएम मोदी ने दिल्ली को दिया ₹33,500 करोड़ के परियोजनाओं का तोहफा, दिल्ली के दो नए मेट्रो कॉरिडोर का किया उद्घाटन

PM Modi in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 मार्च) को ऐसा तोहफा दिया कि दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर का नजारा बदल जाएगा। उन्होंने दिल्ली मेट्रो के दो खास कॉरिडोर का उद्घाटन किया। साथ ही तीन और कॉरिडोर की नींव रखी। इसके साथ ही उन्होंने 33,500 करोड़ रुपये के दूसरे बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास किया

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
PM Modi in Delhi: पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों को ₹33,500 करोड़ के परियोजनाओं का तोहफा दिया है

PM Modi in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट स्कीम के तहत रविवार (8 मार्च) को 15,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो खास कॉरिडोर का उद्घाटन किया। साथ ही तीन और कॉरिडोर की नींव रखी। इसके बाद उन्होंने 33,500 करोड़ रुपये के दूसरे बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टर का दौरा किया। इस दौरान महिला लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। उन्होंने कुछ महिला श्रमिकों से भी बातचीत की।

एक बयान के अनुसार, सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख स्थानों में फैली ये परियोजनाएं, जीपीआरए कॉलोनियों के आधुनिकीकरण और सरकारी कर्मचारियों एवं प्रशासनिक कार्यालयों के लिए विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का हिस्सा हैं।


इन प्रोजेक्ट्स को एक नए सेल्फ-सस्टेनिंग फाइनेंशियल मॉडल के जरिए रीडेवलप किया गया है। यह पक्का करता है कि रीडेवलपमेंट सरकारी खजाने पर बोझ डाले बिना किया जाए। इस मॉडल के तहत सरकार पूरी परियोजना के फंड के लिए परियोजना क्षेत्र के एक सीमित हिस्से का वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्र के रूप में विकास कर रही है।

इससे मिलने वाले रेवेन्यू का इस्तेमाल मॉडर्न सरकारी घरों के रीडेवलपमेंट, सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सुविधाओं को फाइनेंस करने के लिए किया जा रहा है। इस पुनर्विकास योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350 से अधिक आधुनिक फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही लगभग 48 लाख वर्ग फुट कार्यालय क्षेत्र का सृजन किया जाएगा। इससे एडमिनिस्ट्रेटिव एफिशिएंसी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे राष्ट्रीय राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में तेज कनेक्टिविटी, कम प्रदूषण और साफ-सुथरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उत्तम नगर में होली के जश्न के दौरान 25 साल के एक आदमी की हत्या की निंदा की। उन्होंने इस घटना को दिल दहला देने वाला और निंदनीय बताया। सीएम ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी जिन 2 महत्वपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं (मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क) यह दिल्ली के लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे... जिन 3 कॉरिडोर का यहां शिलान्यास होने वाला है, वे भी दिल्ली को गति देने वाले हैं।"

इवेंट में मौजूद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज दिल्लीवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। आज प्रधानमंत्री मोदी बड़ी-बड़ी योजनाएं जनता को समर्पित करने जा रहे हैं... अभी 6,500 मकानों के शिलान्यास का कार्यक्रम भी होगा। आज मेट्रो की 3 लाइनों का उद्घाटन और शिलान्यास होने वाला है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।