Get App

PM मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, ₹79,450 करोड़ की ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल हब का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह देश के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 2:48 PM
PM मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, ₹79,450 करोड़ की ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल हब का किया उद्घाटन
PM मोदी ने राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल हब का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह देश के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि है। यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार की संयुक्त पहल है। बता दें कि इस रिफाइनरी की क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) है और इसमें लगभग ₹79,450 करोड़ का निवेश किया गया है।

यह अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन को एक साथ लाता है, जिसकी पेट्रोकेमिकल क्षमता 2.4 MMTPA है। इस रिफाइनरी का Nelson Complexity Index 17.0 है और पेट्रोकेमिकल यील्ड 26% से ज्यादा है, जो दक्षता और सस्टेनेबिलिटी के ग्लोबल बेंचमार्क के अनुरूप है।

बड़े पैमाने पर पैदा होंगे रोजगार के अवसर

इस प्रोजेक्ट से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, पेट्रोकेमिकल के मामले में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। यह इस इलाके में पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक पार्क के विकास के लिए एक मुख्य उद्योग के तौर पर काम करेगा, जिससे डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रीज और सहायक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें